17 सितंबर से 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
स्वास्थ्य
14-Sep-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जनाधिकार सेवा समिति, चौरई के तत्वावधान में 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 17 सितंबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा।
शिविर का आयोजन डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी उद्यान, वार्ड नंबर 32, चंदनगांव, छिंदवाड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। आयोजकों ने छिंदवाड़ा शहर के नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और नेत्र संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। जांच के लिए आने वाले नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य बताया गया है।
भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में आयोजन
शिविर का आयोजन संदीप रघुवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश एवं अध्यक्ष, जनाधिकार सेवा समिति, चौरई द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह एवं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का मार्गदर्शन रहेगा। कार्यक्रम के निवेदक वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद दिवाकर सदारंग हैं। आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्षों, नगर निगम के सभापतियों एवं पार्षदगण सहित विजय पांडे, कमलेश उइके, धर्मेंद्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, जुगल यादव, राजेश बेस और संदीप चौहान विशेष सहयोगी के रूप में शामिल हैं।
आयोजक संदीप रघुवंशी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद उपचार की सुविधा पहुंचाना है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 7000 130 433 जारी किया गया है।