Home News Helpline Classified Jobs About Contact

3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 47.2 करोड़

 3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 47.2 करोड़
छिंदवाड़ा
14-Sep-26
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किया गया 40वीं किश्त का अंतरण

छिन्दवाडा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 40वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।

छिन्‍दवाड़ा जिले की 313213 लाड़ली बहनों को 47.2 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। छिंदवाड़ा जिले में भी समस्त परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा व सुना गया गया।

Share News On