भजन गायक छोटू सिंह रावणा की भजन संध्या बुधवार 13 अक्टूबर को
धर्म
13-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के भक्तजनों के लिए विशाल देवी जागरण का आयोजन किया है। सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान पूजाश्री ज्वेलर्स के सामने पंकज टॉकीज परिसर में 15 अक्टूबर की रात 8 बजे विशाल देवी जागरण के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना जैसे कई सुमधुर भजनों के बीच अपनी प्रस्तुति देंगे। विशाल देवी जागरण का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू व परिवारजनांे एवं प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ किया जाएंगा।
विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान पर शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर मातारानी विराजमान है। माता शेरा वाली की आराधना और स्तुति गान के लिए सांसद बंटी विवेक साहू के आमत्रंण पर सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा छिन्दवाड़ा पहुंच रहे है। सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा अपनी सुमधुर आवाज में संगीतमय वातावरण में जागरण में मौजूद लोगांे को मंत्रमुक्त करेंगे। पूजाश्री ज्वेलर्स के सामने पंकज टॉकीज परिसर में 15 अक्टूबर की रात 8 बजे आयोजित विशाल देवी जागरण के लिए आयोजन समिति ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।