Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कलश यात्रा एवं गुरु पूजन के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा

कलश यात्रा एवं गुरु पूजन के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा
छिंदवाड़ा
12-Jul-25
जनसेवा हिताय संगठन ने किया गुरु एवं जिला पुजारी संगठन का सम्मान 

छिंदवाड़ा

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के पावन अवसर पर  राकेशानंद महाराज और देवी सौम्या के पावन सानिध्य में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा एवं महारुद्राभिषेक महोत्सव में प्रथम दिन नगर में दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शिव मंदिर रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कथा के प्रारंभ में ही गुरु पूजन का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी में गुरु पूजन किया।  कथा के प्रथम दिन महाराज श्री ने कथा के महत्व को समझाया। सच्चिदानंद की व्याख्या महाराज जी ने बड़े सुंदर ढंग से की उन्होंने बताया सत्य केवल और केवल परमात्मा है इसलिए हमें परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए। 


यह आयोजन जनसेवा हिताय संगठन प्रमुख श्रीमती हर्षा बनोदे, निशा यादव, सुनीता शर्मा, रूपा प्रधान, दीक्षा बिसेन, लक्ष्मी निमजे, गुरुशरण कौर, अरुणा पवार, माधुरी तोमर, लक्ष्मी यदुवंशी, सुषमा मलाया, निशा यादव, प्रीति मिश्रा, स्वाति मिश्रा, अर्चना सूर्यवंशी, अखिल सूर्यवंशी, डॉ रामकुमार आमगोरिया, कमलेश वर्मा, गणेश वर्मा  एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। श्रावण मास के पावन अवसर पर यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि नगर में भोलेनाथ की कृपा बनी रहे नगर वासियों पर कभी कोई विपदा ना आए जनमानस के कल्याण के लिए यह आयोजन सभी की सुख शांति के लिए किया जा रहा है। कथा शनि पिपरेश्वर धाम मंदिर रेलवे क्रॉसिंग वि.आई.पी. रोड परमानंद हॉस्पिटल के पास चल रही है जो 17 जुलाई तक चलेगी। श्रद्धालुगण कथा स्थल पर पहुंचकर और कथा श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित कर सकते हैं।
Share News On