Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बाबा साहेब आम्बेडकर को जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया

बाबा साहेब आम्बेडकर को जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया
छिंदवाड़ा
14-Apr-26
अनेक जगह हुए आयोजन, सत्कार तिराहे पर हुआ मुख्य कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

भारत में दलितों, पिछड़ों और शोषित व पीड़ितों को समानता का अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब आंबेडकर जी को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धा के साथ याद किया गया। अनेकों संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बाबा साहेब की यह 135 वीं जयंती थी। मुख्य कार्यक्रम सत्कार तिराहे पर आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

भारतीय बौद्ध महासभा ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा सत्कार तिराहे पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूज्य भंते सुमेध बोधी, रमेश लोख्ंाडे, पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, सांसद विवेक बंटी साहू, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, महापौर विक्रम अहाके सहित कई पदाधिकारी एवं समाजसेवकों द्वारा डॉ.आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इसके बाद पंचशील ध्वजारोहण कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गयी। उपस्थित अतिथियों ने स्वागत उपरांत अपने विचार रखे। 

आम आदमी पार्टी ने मनाई अंबेडकर जयंती

आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के सदस्यों द्वारा सत्कार तिराहा पहुॅचकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजू पांडे, प्रदेश सचिव रफीक खान, जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत, एस.टी जिला अध्यक्ष रतीराम उईके , ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार भटट्, जिला संगठन मंत्री अरुण चौरे, जिला सचिव लक्ष्मण भावरकर, जिला सचिव दीपक पवार, रामगोपाल इरपाची, श्रीराम कुमरे, हरिप्रसाद बेलवंशी, सूरज मौर्य, विजय नंदवंशी, युवराज भाटिया, राहुल चांदपुरिया, वीरेन्द्र इनवाती, प्रदीप डहेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

टाईगर गु्प ने मनायी बाबा साहब अंबेडकर जयंती

टाईगर गु्रप छिंदवाड़ा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बाबा  साहब  अंबेडकर  की 135  वीं  जयंती  के अवसर पर सत्कार तिराहा पहुॅचकर बाबा साहब अंबेडकर की  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्कु विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष हर्षित डिण्डोरे, मयंक डिण्डोरे, स्वप्निल मालवी, अश्वनी राय, भूरा पवार, निशांत यादव सहित गु्प के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

जन अभियान परिषद ने मनाई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शासकीय पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबासाहेब के जीवन, संघर्षों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में  जिला समन्वयक अखिलेश जैन, परामर्शदाता विनोद  तिवारी, श्यामल राव, श्रीमति लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं आशीष साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। आयोजन में बड़ी संख्या में जन अभियान परिषद के मेंटर्स, प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया एवं आभार आशीष साहू ने किया

डेहरिया-मेहरा समाज समिति ने किया भव्य कार्यक्रम 

डेहरिया-मेहरा समाज समिति ने कुसमेली मंडी रोड पर स्थित सामाजिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद  विवेक बंटी साहू का सम्मान किया गया। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर बाबा साहब की जयंती पर संविधान दिवस के रूप में मनाया गया
Share News On