Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेन महाराज जयंती पर तिराहे का किया भूमिपूजन

सेन महाराज जयंती पर तिराहे का किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
14-Apr-26
छिंदवाड़ा

सेन समाज का हर क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है और समाज आज निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। सेन महाराज की शीघ्र ही प्रतिमा लगाई जायेगी और सेन समाज को हरसंभव सहयोग किया जायेगा। यह बात महापौर विक्रम अहके ने सेन समाज जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में कही। मुख्य अतिथि विवेक बंटी साहू एवं नगर निगम महापौर विक्रम अहाके द्वारा छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही सेन समाज के पदाधिकारियों द्वारा सासद विवेक बंटी साहू एवं महापौर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू एवं महापौर विक्रम अहाके द्वारा सेन महाराज के तिराहे की‌ भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार एवं जगदीश श्रीवास ने की। कार्यक्रम में अंकित बंदेवार, हेमंत बंदेवार, चंदन बंदेवार, पवन बंदेवार, अशीष सरेठा, संरक्षक दिनेश श्रीवास, दुर्गा बंदेवार, वी.डी.नेमीचंद व्योम, श्याम सेन, अशोक बंदेवार, राजकुमार सरेठा, नरेश सरेठा, कमलेश बंदेवार, प्रदीप सराठे, रवि राजनकर, मोनू बंदेवार, नीलू सराठे, पप्पू बंदेवार, डब्बू सराठे, ईश्वर बंदेवार सहित मातृशक्तियां विशेष रूप से उपस्थित थीं।
Share News On