Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा की 21 मदिरा दुकानों की नीलामी 6 अप्रैल को

छिंदवाड़ा की 21 मदिरा दुकानों की नीलामी 6 अप्रैल को
छिंदवाड़ा
05-Apr-26
छिन्दवाडा

जिले में नीलामी से बची हुई 21 मदिरा दुकानों, उनसे निर्मित 10 समूहों तथा सौंसर की 1 दुकान की नीलामी के लिए 6 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले की 21 मदिरा दुकानों का कुल आरक्षित मूल्य 2,01,04,79,821 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सौंसर की दुकान का आरक्षित मूल्य 16,05,91,769 रुपये तय किया गया है। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित आरक्षित मूल्य से 30 प्रतिशत तक कम या अधिक दर पर टेंडर प्रस्तुत किए जा सकते हैं। दुकानों के स्वीकृति संबंधी अंतिम निर्णय विभाग द्वारा लिया जाएगा। टेंडर जमा करने की समयावधि 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्तियों एवं टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले लाइसेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Share News On