67 की उम्र में 25 वीं अमरनाथ यात्रा पर जा रहे वीरेन्द्र पंडया
धर्म
03-Jul-26
अमरनाथ यात्रा तीसरा जत्था रेलमार्ग से होगा रवाना
छिन्दवाड़ा
14,500 फिट की कठिन ऊंचाई में स्थित बाबा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए कल रात्रि में छिंदवाड़ा से शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ जिसमें सुनील कहार, संतोष मालवी, दीपक लोखंडे, दीपक बारस्कर, रामकृष्ण मालवी, दीपक देशमुख, भगवतराव देशमुख, सतीश पवार सहित 12 यात्री शामिल हुए। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 12 यात्रियों का जत्था नवेगांव से रवाना होगा जिनमें प्रहलाद विश्वकर्मा, शर्मिला विश्वकर्मा, मेहताब, तुलसीराम, रघुवीर जगदेव, रामकली जगदेव, रामनाथ यदुवंशी, भूपेंद्र ठाकुर, कमल कुरोलिया, धूमलेश विश्वकर्मा, श्री राम शामिल होंगे।
67 की उम्र और 25 वीं यात्रा
श्री सेठिया ने बताया कि शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। जिले के कई बच्चे, युवा यहां तक की बुजुर्ग भी अमरनाथ यात्रा करते हैं। खास बात यह है कि नवेगांव निवासी वीरेंद्र पंड्या के नेतृत्व में पहलगाम मार्ग से 8 जुलाई को दर्शन करेंगे। बर्फानी सेवा समिति नवेगांव के सदस्य 67 वर्षीय श्री पंडया की यह 25 वीं अमरनाथ यात्रा होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए उन्हें सभी शिवभक्तों की ओर से शुभकामनाएं दी गई।