Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्राथमिक शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी

प्राथमिक शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी
नौकरियां
25-Aug-26
छिन्दवाडा

जनजातीय कार्य विभाग, जिला छिंदवाड़ा द्वारा प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक विज्ञान के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश जनजातीय एवं अनुसूचित जाति शिक्षण संवर्ग (सेवा एवं भर्ती) नियम, 2018 एवं यथासंशोधित प्रावधानों के अंतर्गत मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित चयन परीक्षा वर्ष 2025 के परिणाम के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र 24 अगस्त 2026 के माध्यम से जिला स्तर पर पात्र अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए थे। आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश द्वारा अनुमोदित नियुक्ति आदेश के प्रारूप के अनुसार जिला छिंदवाड़ा में चयन परीक्षा वर्ष 2025 के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक विज्ञान के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

नियुक्ति आदेश जारी करने की कार्रवाई शासन द्वारा निर्धारित नियमों, शर्तों एवं अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर की गई है। नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश में उल्लेखित शर्तों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे अपने नियुक्ति आदेश का सावधानीपूर्वक अवलोकन करते हुए उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Share News On