जन-विश्वास अभियान शिविरों की तिथियों में संशोधन
छिंदवाड़ा
25-Aug-26
छिन्दवाडा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 07 अगस्त से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेशानुसार 04 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का त्योहार होने के कारण जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा में एक दिन पूर्व 03 सितंबर 2026 को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी का त्योहार होने के कारण विकासखंड मोहखेड़ में एक दिन पूर्व 24 सितंबर 2026 को, 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती होने के कारण विकासखंड परासिया में एक दिन पूर्व 01 अक्टूबर 2026 को तथा 25 दिसंबर 2026 को क्रिसमस का त्योहार होने के कारण विकासखंड तामिया में एक दिन पूर्व 24 दिसंबर 2026 को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यथावत रहेंगे।