Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मध्यप्रदेश स्किल प्रतियोगिता में 30 सितंबर तक भरे जाएंगे आवेदन

मध्यप्रदेश स्किल प्रतियोगिता में 30 सितंबर तक भरे जाएंगे आवेदन
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
छिन्दवाडा 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा के नोडल प्राचार्य सी.बी.उईके ने बताया कि राज्य में मध्यप्रदेश स्किल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 63 प्रकार की विभिन्न स्किल में प्रतियोगिता का आयोजन पंजीयन के आधार पर जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय चौरिटी द्वारा हर दो वर्ष में विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता “ओलंपिक के सामान” का आयोजन सदस्य देशो में से एक देश में आयोजित की जाती है। वर्ष 2024 में यह प्रतियोगिता ल्योन, फ्रांस में आयोजित की गई एवं आगामी प्रतियोगिता सितंबर 2026 में शंघई, चाईना में आयोजित होना निर्धारित है।

इस अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागियों का चयन प्रथम स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य कौशल प्रतियोगिता और व्दितीय स्तर पर मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रीनियरशिप (एमएसडीई) एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2025 द्वारा किया जायेगा। आगामी आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए (एनएसडीसी) के SIDH पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर 22 जुलाई 2025 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। पंजीयन में किसी प्रकार की समस्या आने पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री शिवकुमार सनोडिया, मोबाईल नंबर- 8839988375 से संपर्क किया जा सकता है।

Share News On