Home News Helpline Classified Jobs About Contact

असामाजिक तत्वों ने पार्क को बना लिया अहाता

असामाजिक तत्वों ने पार्क को बना लिया अहाता
छिंदवाड़ा
13-Mar-26
छिंदवाड़ा

शराब पीने वालों ने अब पार्क को ही अहाता बना लिया है जहां रोज रात को शराबियों द्वारा पार्टी होती है। आसपास के निवासियों द्वारा विरोध करने पर उनसे अभद्रता और गाली गलौज करते हैं। इन असामाजिक तत्वों के कारण स्थानीय निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।

वार्ड नं. 29 नागमंडल मंदिर के सामने मालवीय पार्क इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। पार्क का उपयोग प्रतिदिन खुले अहाते के रूप में किया जा रहा है। पुलिस गश्त के अभाव में इन असामाजिक तत्वों के हौंसले और बुलंद हो गए हैं। आसपास के निवासियों द्वारा जब इन असामाजिक तत्वों का विरोध किया जाता है तो वे अभद्रता और गाली गलौच पर उतर आते हैं। इन असामाजिक तत्वों के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर होता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और रात के समय असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई दुर्घटना को रोका जा सके।
Share News On