Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुरैया में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण लगा

गुरैया में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण लगा
छिंदवाड़ा
13-Mar-26
जागरूकता से ही ग्राम स्वराज्य का सपना होगा साकार: विनोद तिवारी 

छिंदवाड़ा

जिला मुख्यालय के समीपस्थ गुरैया में नवांकुर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सभी प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को समाजसेवी कार्यों में जन अभियान परिषद के अनुरूप पूर्ण सहयोग किया जाना चाहिए। जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि जन अभियान परिषद् की परिकल्पना स्वैच्छिकता, सामूहिकता, स्वालंबन, लक्ष्य और उद्देश्य पर आधारित है जिसमें समितियों का सहयोग आवश्यक है। ग्राम में नशामुक्त, स्वच्छता, स्वाबलंबन साथ में स्वरोजगार के प्रयास सहित समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास सभी को मिल जुल कर करना होगा तभी हमारा ग्राम आदर्शता की श्रेणी में आएगा। 

परामर्शदाता समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा समाज में आप सभी को पर्यावरण, जल संरक्षण सामाजिक सुधार सहित ग्राम सभाओं में शतप्रतिशत सहभागिता करना चाहिए तभी ग्राम स्वराज्य स्थापित हो सकता है। कार्यक्रम को डॉ लता नागलेव ग्राम सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवा दीपक कराडे का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता  समाजसेवी विनोद तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन परामर्शदाता श्रीमति तृप्ति सिंह ने किया।
Share News On