Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक सप्ताह पहले बंद

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक सप्ताह पहले बंद
देश
02-Aug-25
इस वर्ष 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नई दिल्ली (डिजीटल डेस्क)

भारत के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण आवागमन बंद हो गया है। साथ ही प्राकृतिक दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा वाले मार्ग भी काफी नुकसान हो गया है। इस कारण से अमरनाथ यात्रा को शनिवार से बंद कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 9 अगस्त तक चलनी थी। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधुड़ी ने बताया कि यात्रा मार्गों को बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों को सुधारने का काम होगा इसलिए यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रास्तों पर मशीनों पर कर्मियों की लगातार तैनानी के चलते यात्रा को फिर से शुरू करना संभव नहीं है। ध्यान रहे अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हुई थी जो रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को समाप्त होनी थी। इस वर्ष अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 4 लाख से अधिक भक्तगण दर्शन कर चुके हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5 लाख से अधिक था। आतंकी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा के लए सरकार ने 50 हजार से अधिक सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की है।


Share News On