प्रतिभा सम्मान समारोह कर विद्यार्थी परिषद ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस
छिंदवाड़ा
09-Jul-25
परिषद की नई कार्यकारिणी में डॉ. रानी साहू अध्यक्ष और कुणाल निखारे नगर मंत्री बने
छिंदवाड़ा
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 77 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। परिषद के नगर मंत्री कुणाल निखारे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर इकाई द्वारा 9 जुलाई को राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी एवं अभाविप महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री मनोज यादव उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की प्रमुख भूमिका है। सशक्त, समृद्ध व ज्ञान से युक्त राष्ट्र बनाने में सभी अपनी अपनी सहभागिता सुनिस्चित करें । प्रांत संगठन मंत्री मनोज यादव ने विद्यार्थी परिषद की 7 दशकों की ध्येय यात्रा से जन मानस को अवगत कराया और कहा कि विद्यार्थी परिषद एक वैचारिक छात्र आंदोलन है। यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय के निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में विद्यार्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और छिंदवाड़ा नगर में कक्षा 10वीं, 12 वीं, एवं महाविद्यालय स्तर पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थिओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. रानी साहू अध्यक्ष बनी
इसी क्रम में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सत्र 2025-26 के लिए अभाविप छिंदवाड़ा नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ . रानी साहू एवं नगर मंत्री के रूप में कुणाल निखाड़े निर्वाचित हुए। नगर सहमंत्री निधि राय , शिवानी मंडराह, विनय सिंह उईके, सचिन सेरके, गगन मानकर, जय सोलंकी को बनाया गया ।