Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विहिप के प्रांत प्रमुख बने अजय बंदेवार

विहिप के प्रांत प्रमुख बने अजय बंदेवार
छिंदवाड़ा
02-Feb-26
छिंदवाड़ा

विश्व हिन्दु परिषद की मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ प्रांत धर्म प्रसार विभाग  की तीन दिवसीय प्रशिक्षक बैठक विगत् दिनों मण्डला जिले में संपन्न हुई । जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा जिले के अजय बंदेवार की प्रांत परियोजना प्रमुख के दायित्व पर नियुक्ति की गई । 

वहीं प्रशांत छोटू पाल को प्रांत सह परियोजना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया । उक्त नियुक्ति पर विहिप जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी, कोषाध्यक्ष सुमित काबरा, बजरंग दल जिला संयोजक नरेन्द्र पटेल, नीतेश पटेल, राजू राय ने बधाई दी ।
Share News On