Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कोटलबर्री पंचायत भवन में ग्रामीणों को जानकारी देकर किया जागरूक

कोटलबर्री पंचायत भवन में ग्रामीणों को जानकारी देकर किया जागरूक
छिंदवाड़ा
02-Feb-26
छिंदवाड़ा

संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन कोटलबर्री के ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया की   नवांकुर समिति और विभागों के आयोजन से जरूरतमंद लोगो को योजनाओं से जोड़ने का कार्य  किया जा रहा है। 

परामर्शदाता श्यामल राव ने ग्रामीणों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त समाज, शिक्षा एवं संस्कार, स्वास्थ्य के साथ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पी नागेश्वर राव ने 39 विभागों की 106 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी पात्रताधारी डीवीटी, ई केवायसी, फारमर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दुरुस्त करने संबंधी जानकारी दी। उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सरपंच श्याम चौहान, सचिव देवेन्द्र सोनी. प्रस्फुटन समिति कोटलबरी के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, भुपेन्द्र ईन्दौरकर का सराहनीय सहयोग रहा ।
Share News On