Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गौ सम्मान आह्वान को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता

गौ सम्मान आह्वान को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता
छिंदवाड़ा
13-Jul-26
हस्ताक्षर अभियान में सहयोग की अपील

छिंदवाड़ा

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले में जनजागरूकता का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संभाग प्रभारी पंकज पाठक ने अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी।

दौरे के दौरान मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला संरक्षक राजू चरणागर, नगर प्रभारी प्रदीप गुड्डा जैन तथा नगर प्रचारक राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। टीम ने ग्राम सारना, झिरलिंगा, जमुनिया, सुरलाखापा सहित अमरवाड़ा क्षेत्र में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।

इसके बाद अमरवाड़ा स्थित महाविद्यालय में शिक्षकों से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं को गौ सम्मान आह्वान अभियान के हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचेगा।
Share News On