Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आसरा केंद्र ने विकलांग को उपलब्ध कराये उपकरण

आसरा केंद्र ने विकलांग को उपलब्ध कराये उपकरण
छिंदवाड़ा
18-Jun-26

छिंदवाड़ा 

आज 18 जून गुरुवार दोपहर ग्राम कुदवारी निवासी शिवप्रसाद ने आसरा केंद्र पहुंच कर  संचालक को अपनी समस्या से अवगत कराया और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया विगत वर्ष उन्हें लकवा की शिकायत हुई जिसके कारण उनका एक अंग काम करने में सक्षम नहीं है जिसके कारण उन्हें चलने एवं अन्य दैनिक गतिविधि में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

आसरा केंद्र संचालक मुकेश कुमार मालवीय ने तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए उनके दस्तावेज का सत्यापन किया और निशुल्क सहायक कृत्रिम उपकरण व्हीलचेयर, छड़ी एवं 2 घुटने का बेल्ट उपलब्ध कराया। उपकरण प्राप्त कर शिवप्रसाद ने आसरा केंद्र संचालक का धन्यवाद प्रेषित किया और बताया की इन उपकरणों से दैनिक गतिविधि में सुविधा होगी।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।