Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हिंदू सम्मेलन के पूर्व शुक्रवार को निकलेगी विशाल मोटरसाइकिल रैली

हिंदू सम्मेलन के पूर्व शुक्रवार को निकलेगी विशाल मोटरसाइकिल रैली
छिंदवाड़ा
15-Jan-26
छिंदवाड़ा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, छिंदवाड़ा द्वारा शनिवार को दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के पूर्व शुक्रवार, 16 जनवरी को एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

आयोजन समिति के अनुसार हिंदू सम्मेलन के निमित्त आयोजित मोटरसाइकिल रैली एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं सनातन धर्मावलंबियों की व्यापक सहभागिता रहेगी। यह रैली आज दोपहर 2 बजे पोला ग्राउंड, छिंदवाड़ा से प्रारंभ होगी। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से नगरवासियों को 17 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आमंत्रण दिया जाएगा। रैली के पश्चात भूमिपूजन कार्यक्रम भी संपन्न किया जाएगा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु निरंतर तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों एवं धर्मावलंबियों को हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मोटरसाइकिल रैली में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं आगामी हिंदू सम्मेलन में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।
Share News On