समस्याएं लेकर सांसद से मिलने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
छिंदवाड़ा
09-Feb-26
छिन्दवाड़ा
जब भी सांसद जिला मुख्यालय में होते हैं तो वे आम नागरिकों की समस्याओं को हल करने का प्रयास जरूर करते हैं। इसी कड़ी में रविवार को जब वे अपने कार्यालय पहुंचे तो बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर लोग उनसे मिलने पहुंचे थे।

सांसद श्री साहू ने भी जिले भर से आये लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और कुछ लोगों की समस्याओं पर तत्काल ही संबंधितों को मोबाईल पर बात कर समस्या का तत्काल हल करने के लिए कहा। वही कुछ लोगों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों और विभाग को लेटर जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से सांसद श्री साहू को अवगत कराया वही कई लोगों ने सामुहिक रूप से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सांसद श्री साहू के समक्ष रखा। रविवार की शाम को सांसद श्री साहू से मिलने पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं का निराकरण पाकर उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया।