Home News Helpline Classified Jobs About Contact

घोड़ावाडी में लगा 26 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 474 मरीजों का परीक्षण

घोड़ावाडी में लगा 26 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 474 मरीजों का परीक्षण
स्वास्थ्य
12-Oct-26

16 गंभीर मरीजों को किया गया छिन्दवाड़ा चिला चिकित्यालय रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे ग्रामीण भाई बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। गांवों में रहने वाले परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज़्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं गये हैं। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा चांद ग्रामीण मंडल के ग्राम घोड़ावाडी में आयोजित 26वें निःशुन्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा एवं चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।

गांवों की स्वास्थ्य सुविधा में हो रहा सुधार: सांसद बंटी विवेक साहू

इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे ग्रामीण भाई बहनों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन उनके विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि वे तरक्की की दौड़ में पिछड़ते चले गए। कांग्रेस के इतने वर्षाे के शासन का नतीजा यह रहा कि स्वास्थ्य एवं विकास के मामलों में गांवों की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार राष्ट्रीय अभियान के तहत गांवों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं एवं विकास कार्य प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि गांवों में स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सांसद विवेक बंटी साहू ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के निर्देश दिए।

घोड़ावाडी में आयोजित 26वें निःशुन्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 474 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 209 महिलाओं व बालिकाओं और 265 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया वही 16 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर भी किया गया। सांसद विवेक बंटी साहू ने शिविर में युवाओं और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। 
 
कार्यक्रम यह रहे उपस्थित    

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, चौरई नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, जिला मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर, किसान मोर्चा जिला मंत्री दीपक किशोर तिवारी, मंडल महामंत्री द्वेय में जितेंद्र पटेल, अनिल उइके, मंडल उपाध्यक्ष अनिल सनोडिया, रामनरेश रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष सुमेर सिंह ठाकुर, प्रेम सनोडिया, मंगलमूर्ती सनोडिया, पतिराम वर्मा, हरवंश रघुवंशी, गिरिजानंदन सनोडिया, कार्यालय मंत्री जीत रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

सांसद मंगलवार को माढ़ई माल स्वास्थ्य शिविर का करेंगे शुभारंभ 

सांसद बंटी विवेक साहू 13 अक्टूबर मंगलवार को जहां भाजपा पटपड़ा मंडल के ग्राम माढ़ई माल में आयोजित 27वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे वही जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 12 बजे भाजपा पटपड़ा मंडल के ग्राम माढ़ई माल में 27वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2 बजे सौंसर नगर में सी.सी. रोड़ एवं पार्क व दुकान का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे पिपलानारायणवार में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेेंगे। रात्रि 9 बजे चौरई में आयोजित हरिनाम सत्ता के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Share News On