लालगांव में लगा 25 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
11-Oct-26
296 मरीजों का उपचार, 11 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा चांद मंडल के ग्राम लालगांव में 25 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 134 महिलाओं व बालिकाआंे और 162 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 11 गंभीर मरीज को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी सहित अन्य अतिथियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
ग्राम लालगांव में आयोजित 25 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यकम को संबोधित करते हुए चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा ने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों लोगों का उपचार करके उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया है। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में अब तक के इतिहास में यह दुसरा अवसर है कि गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा चांद मंडल के ग्राम लालगांव में 25 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने निर्देशित किया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
100 दिन सेवा संकल्प अभियान के तहत लालगांव में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौरई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी लखन कुमार वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, चांद मंडल महामंत्री बनवारी माहोरे, मंडल उपाध्यक्ष गोलू पटेल, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, मुकेश चौरिया, ईश्वर वर्मा, राजेश खनवे, विजय साहू, निरंकार परेल, मोहन वर्मा, मेघराज पटेल, रामकुमार रघुवंशी, अर्जुन सराय, सुरेश साहू, पवन रघुवंशी, परमाल पाल, रिजवान खान, अरशद खान, विनोद चौरिया, सत्यनारायण चौरिया, अनिल रघुवंशी, नरेन्द्र रघुवंशी, नीरज रघुवंशी, संतकुमार पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।