निर्मल पब्लिक स्कूल में 21 एनसीसी कैडेट्स का चयन
शिक्षा
20-Jun-26
छिन्दवाडा
24 एमपी बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमान अधिकारी अमनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. योगेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में निर्मल पब्लिक स्कूल में नए एनसीसी कैडेट्स के नामांकन (एनरोलमेंट) की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 100 से 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जेडी एवं जेडब्ल्यू कैडेट्स के चयन हेतु दौड़, पुशअप, चिनअप, सीटअप, हाइट, वेट, मेडिकल चेकअप तथा आई चेकअप सहित विभिन्न परीक्षण आयोजित किए गए। आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले 21 छात्र-छात्राओं का एनसीसी के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के एनसीसी ऑफिसर सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, सूबेदार चरण सिंह, नायब सूबेदार आर.डी. सवार, वीएचएम निर्मल गुरुग, ईश्वर, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री गुरप्रीत सिंह का विशेष योगदान रहा।