रोटरी क्लब ने लक्ष्य कामयाबी का प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिया कैरियर गाइडेंस
छिंदवाड़ा
30-Aug-25
रोटरी क्लब द्वारा ज्ञान ई लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तके दी भेंट
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा लक्ष्य कामयाबी का प्रॉजेक्ट के अंतर्गत शनिवार 30 अगस्त को खजरी चौक स्थित शासन द्वारा संचालित ज्ञान ई लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा ज्ञान ई लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले युवाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए सहायक पुस्तके प्रतियोगिता दर्पण घटना चक्र करेंट अफेयर्स सहित अन्य पुस्तके रोटरी क्लब क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे मुकेश काले,सचिव रोटे निलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल , रोटे नंदकिशोर डोडानी, रोटे अमित मक्कड़, रोटे सचिन वर्मा सहित रोटरी मेंबर्स ने पुस्तके भेट की ।

रोटरी क्लब हमेशा सहयोग के लिए तैयर: तिवारी
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कैरियर काउंसलर चंदू विश्वकर्मा, ई दक्ष लाइब्रेरी प्रभारी संदीप साहू, अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल के अधीक्षक कमलेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के कहा कि आप सभी छिंदवाड़ा जिले के दूर दराज स्थलों ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु आते है। आपको पढ़ाई में कोई समस्या न आए इस हेतु रोटरी क्लब आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज आपको जो प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए सहायक पुस्तके दी जा रही है ये प्रत्येक माह करेंट की जानकारी हेतु आपको रोटरी क्लब द्वारा प्रदान की जावेगी। उन्होंने रोटरी क्लब की और से सभी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
लक्ष्य बनाकर करें तैयारी: विश्वकर्मा
कैरियर काउंसलर चंदू विश्वकर्मा ने बड़े प्रभावी तरीके से सभी युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप पहले अपना लक्ष्य बनाए। आप क्या करना चाहते है और उसको प्राप्त करने कैसे कितनी और कब तक एकाग्रचित होकर तैयारी करना है। यदि ये सब आपने कर लिया तो निश्चित ही आपको सफलता मिल कर ही रहेगी। आप पी एस सी, एस एस सी सहित अनेकों कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करने के पहले आपका विजन क्लियर होना चाहिए।उन्होंने अनेकों उदाहरण से बताया कि कैसे जीवन में सफल होना है।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सेशन में सभी युवाओ ने अपने अपने प्रश्नों के जवाब से अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए। कार्यकम के अंत में रोटरी क्लब द्वारा केरियर काउंसलर चंदू विश्वकर्मा एवं ज्ञान ई लाइब्रेरी प्रभारी संदीप साहू को ज्ञान वर्धक पुस्तक भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।