Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नामदेव सरोदे का कल भोपाल में होगा सम्मान

नामदेव सरोदे का कल भोपाल में होगा सम्मान
छिंदवाड़ा
30-Aug-25
छिंदवाड़ा

कल 31 अगस्त रविवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में रामजी महाजन पिछडा वर्ग पुरूस्कार समारोह आयोजित किया गया है। महात्मा फुले समाजिक शिक्षण समिति के संयोजक राजेश दोडके ने बताया कि  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पिछडा वर्ग राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भोपाल के सासंद आलोक शर्मा, विधायक, निगम आयुक्त, निगम अध्यक्ष, समाज के अध्यक्ष, अपर कलेक्टर जीपी माली उपस्थित रहेंगे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने‌ वाले छिंदवाडा के महात्मा फुले समिति के अध्यक्ष नामदेव सरोदे को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी अशोक अंबाडकर, प्रमोद भगत, मरोती चरप,े चन्द्रकिशोर माटे, जित्तू सेमेकार, बाबूराव धादोडे, सहदेव बन्नाईत, रजनीश आलोनकर, अलकेश चरपे व समस्त पदाधिकारी ईष्टमित्रों ने अग्रिम बधाई दी है।

Share News On