Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कल पूजा शिवि लॉन में मनेगा राधारानी प्राकट्य उत्सव

कल पूजा शिवि लॉन में मनेगा राधारानी प्राकट्य उत्सव
धर्म
30-Aug-25
छिंदवाड़ा

हर साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस साल 31 अगस्त, रविवार को यह तिथि आ रही है अतः इस दिन राधा अष्टमी मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के तरह राधारानी जी का भी जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा अष्टमी के दिन राधा रानी का जन्म बरसाना में हुआ था। इस मौके पर राधा रानी की विधि से पूजा अर्चना की जाती है और उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन राधा रानी की श्रद्धा भाव से पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हिंदू सनातन धर्म में राधा अष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही व्रत रखने की परंपरा है। राधा रानी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। राधा रानी की पूजा उपासना करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। विवाहित जीवन खुशहाल रहता है।

मुख्य आयोजन पूजा शिवि लॉन में

इस्कॉन द्वारा राधाष्ठमी पर वृहद आयोजन सिवनीप्राणमोती स्थित पूजा शिविलॉन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शाम 5 बजे कीर्तन, 7 बजे अभिषेक, 8 बजे राधाष्ठमी कथा एवं 8.30 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद महाप्रसाद की व्यवस्था भी आयोजकों ने की है। इस्कॉन परिवार ने सभी भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर राधारानी की कृपा प्राप्त करने का निवेदन किया है।





Share News On