राजू, रिजवान, राहुल, तरूण और सुनील बने परामर्शदात्री समिति के सदस्य
छिंदवाड़ा
30-Aug-25
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति गठित
छिंदवाड़ा
रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का विधिवत संचालन, जनहितकारी सुविधाओं के संयोजन सहित जनता को होने वाली परेशानियों व अन्य मुद्दों को दूर करने के लिए स्टेशन परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। इस समिति के सदस्य विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव परामर्शदात्री समिति के समक्ष रखेंगे जो रेलवे बोर्ड तक पहुंचेंगे। सांसद विवेक बंटी साहू की पहल पर इस समिति में नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिनमें राजू नरोटे राजनीति, रिजवान कुरैशी दिव्यांगजन,राहुल साहू चेम्बर ऑफ कॉमर्स, तरूण मल्होत्रा सामान्य जनता एवं सुनील रघुवंशी रेलयात्री संघ के सदस्य बनाए गए है। इन सभी सदस्यों का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने इन्हें बधाई दी है।