Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

फोरलेन की सौगात दिलाई जाने पर मंडल अध्यक्षों ने माना सांसद बंटी विवेक साहू का आभार

फोरलेन की सौगात दिलाई जाने पर मंडल अध्यक्षों ने माना सांसद बंटी विवेक साहू का आभार
छिंदवाड़ा
24-Aug-25
2500 करोड़ की लागत से होगा  सावनेर तक 150 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण

छिन्दवाड़ा। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा के विकास को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के वासियों को सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क की एक बड़ी सौगात दिलाई है। जबलपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक 150 किलोमीटर फोरलेन सड़क की घोषणा कर दी है। उक्त फोरलेन की छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के वासियों को सौगात दिलाई जाने पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले मंडल अध्यक्षों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। 

छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के मंडल अध्यक्षों ने माना आभार

आभार व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्षों में छिन्दवाड़ा सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, छिन्दवाड़ा ग्रामीण रोहनाकलां मंडल से रमाकांत रघुवंशी, सारना से ओम पटेल, चौरई नगर मंडल से मदन राय, चौरई ग्रामीण मंडल पांजरा से विजेन्द्र ठाकुर, कुंडा मंडल से धरमसिंग वर्मा, चांद मंडल से नीरज सिंह ठाकुर, बिछुआ मंडल से शैलेष चौपड़े, खमारपानी मंडल से गोपाल कवरेती, परासिया नगर मंडल से देवेन्द्र बल्लू नागी, शिवपुरी मंडल से देवीलाल पाल, पगारा मंडल से मनीष यादव, उमरेठ मंडल से रामप्रसाद कुमरे, पटपड़ा मंडल से राकेश बेलवंशी, जुन्नारदेव नगर मंडल से विवेक चंद्रवंशी, जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल से भूषण (संदीप) सूर्यवंशी, दमुआ नगर मंडल से सोनू (विजय) पाटील, दमुआ ग्रामीण रामपुर मंडल से शिवम साहू, तामिया मंडल से दयाराम इरपाची, चावलपानी मंडल से नितेश पटेल, अमरवाड़ा नगर मंडल से सचिल गोल्डी नेमा, अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल से विनोद चंद्रवंशी, सुरलाखापा मंडल से श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया, सिंगोड़ी मंडल से सोनू सरसवार, हर्रई मंडल से रामनारायण धुर्वे, बटकाखापा मंडल से हरीश साहू, छिन्दी मंडल से पवन बंजारा, पांढुर्णा जिले से पांढुर्णा नगर मंडल से नरेश कलम्भे, ग्रामीण सिवनी मंडल से रजत गौरे, ग्रामीण तिगांव मंडल से बाल्या उर्फ अनिल ठाकरे, नंदनवाड़ी मंडल से कृष्णा सरेयाम, सावरी एक मंडल से धर्मराज कुमरे, सावरी दो मंडल से लाल सिंह बट्टी, सौंसर नगर मंडल से दर्शन झाड़े, लिंगा मंडल से धनश्याम कडवे, लोधीखेड़ा मंडल से प्रभाकर बोबड़े, पिपला नारायणवार मंडल से सदानंद डोंगरे, रामाकोना मंडल से नामदेव पाल एवं मोहखेड़ मंडल से गगन घटकड़े शामिल है।
Share News On