डीईओ ने किया मॉडल स्कूल परासिया का निरीक्षण
छिंदवाड़ा
20-Aug-25
डीईओ ने छात्रों को दिये बेहतर परीक्षा परिणाम के टिप्स
छिन्दवाडा
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षा विभाग का अमला लगातार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। इसी तारतम्य में मॉडल स्कूल परासिया में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल द्वारा बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जहाँ प्राचार्य और शिक्षकों की बैठक लेकर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाए जाने के लिये प्रत्येक कक्षावार, विषयवार आवश्यक निर्देश दिये गये वहीं कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्रों से रूबरू होकर उनको बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कई टिप्स दिये और छात्रों के मन की बात जानी।
उन्होंने स्कूल का ध्येय वाक्य हम स्कूल क्यों आ रहे है ? पर विशेष जानकारी छात्रों को दी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण में कुल छात्र 306 उपस्थित रहे वहीं विद्यालय में 12 नियमित शिक्षक, 02 व्यवसायिक शिक्षक तथा 03 अतिथि शिक्षकों में से एक शिक्षक अवकाश तथा शेष सभी उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय के गत वर्ष के परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं 97 प्रतिशत तथा बारहवीं के 95 प्रतिशत की सराहना करते हुए इस वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिये शिक्षकों को मोटिवेट किया । इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की व्यवसासिक लैब, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब आदि का निरीक्षण भी किया जो संचालित पाई गई। विद्यालय में संचालित नीट और जेईई की कक्षाओं का निरीक्षण भी किया व मूल्यांकन की जानकारी ली, जो संचालित पाई गई। उन्होंने विद्यालय में क्लैट, सीओईटी और पीएटी की कक्षाओं का संचालन जारी रखने तथा उसकी सामग्री तीन दिवस में बुलाए जाने के लिये निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा संबंधित उपयंत्री व प्राचार्य के साथ परासिया के सांदीपनी विद्यालय का भी अवलोकन किया।