Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अतिथि शिक्षक हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

अतिथि शिक्षक हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
नौकरियां
20-Aug-25
छिन्दवाडा 

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 (जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक) के लिये समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए छिंदवाडा जिले में संचालित 50 सीटर सीडब्ल्यूएसएन बालिका छात्रावास में निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों से दो रिक्त पदों अतिथि शिक्षक सह सहायक वार्डन- 01 पूर्ण कालिक एवं अतिथि शिक्षक- 01 पूर्ण कालिक अतिथि शिक्षक के लिये आवेदन पत्र 30 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि अतिथि शिक्षक कम-सहायक-वार्डन के लिये योग्यता एच.आई., डीएड/बीएड (आर.सी.आई.) पंजीयन के लिये मानदेय 13400 रूपये पूर्णकालिक एवं अतिथि शिक्षक के लिये योग्यता एम.आर., डीएड/बीएड (आर.सी.आई.) पंजीयन के लिये मानदेय 10000 रूपये पूर्णकालिक रहेगा। साथ ही छात्रावास में कार्य करने का अनुभव होना चाहिये। इच्छुक आवेदक जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं एवं अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकृत नहीं किये जायेंगे। प्राप्त आवेदनों पर राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के नियमानुसार ही इन पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी।


Share News On