Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा को ए ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा को ए ग्रेड
छिंदवाड़ा
20-Aug-25
प्रदेश के टॉप 10 में पुनः शामिल, पुलिस व जिला पंचायत छिन्दवाड़ा भी ए ग्रेड 

नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा ए ग्रेड के साथ प्रदेश में प्रथम

छिन्दवाडा

राज्य स्तर से बुधवार को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह जुलाई 2025 की ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें छिंदवाड़ा जिला पुनः ए ग्रेड के साथ प्रदेश के टॉप 10 जिलों में शामिल हुआ है। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई सतत मॉनीटरिंग और जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन के नवाचार के फलस्वरूप 81.68 प्रतिशत वेटेज स्कोर और ए ग्रेड के साथ जिले ने यह उपलब्धि फिर से हासिल की है।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की स्वयं नियमित समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा जिले में सीएम समाधान ऑनलाइन की तर्ज पर जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से विभागवार शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वे प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर स्वयं प्रकरणों की प्रगति पर नजर रखते हैं और लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई भी की जाती है।

जुलाई माह की रैंकिंग में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने 97.33 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में श्एश् ग्रेड के साथ प्रथम स्थान में, छिंदवाड़ा पुलिस ने 85.1 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ श्एश् ग्रेड तथा जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने 83.69 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में ए ग्रेड में स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय सहित श्एश् ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी श्री राहुल कुमार पटेल को बधाई दी है और आगे इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों को स्थिति में सुधार करने, जबकि डी ग्रेड वाले विभागों को कड़ी मेहनत और समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है।
Share News On