पदयात्रा का 10वां दिन, बारिश और दुर्गम रास्तों के बीच जारी रहा सफर
छिंदवाड़ा
05-Jul-25
सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में जारी 14 दिवसीय छिंदवाड़ा से खंडवा तक पदयात्रा का 10वां दिन, भक्तिभाव और संकल्प का प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू की अगुवाई में दादा भक्तों की 14 दिवसीय पदयात्रा छिंदवाड़ा से खंडवा की ओर लगातार जारी है। इस यात्रा का 10वां दिन भक्तिभाव, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में भी आस्था के संकल्प का प्रतीक बन गया। घने जंगल, बारिश, नेटवर्क विहीन क्षेत्र और बिजली की समस्या जैसी कठिनाइयों के बावजूद दादा भक्तों का हौसला डिगा नहीं। यात्रा के दौरान दादाजी धुनीवाले और मां नर्मदा के भजनों की मधुर धुनों ने भक्तों को ऊर्जा से भर दिया।
आशापुर के घने जंगल और मौसम की चुनौती भी नहीं रोक सकी पदयात्रा
पदयात्रा बैतूल के आगे आशापुर जैसे दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, जहां घने जंगल, कमजोर नेटवर्क और बारिश के चलते हालात मुश्किल हो जाते हैं। कई स्थानों पर रात्रि विश्राम के दौरान बिजली नहीं होती, लेकिन दादा भक्तों ने कठिन परिस्थितियों को भी भक्ति में बदल दिया। सांसद साहू ने हर पड़ाव पर भक्तों के साथ रहकर उनका उत्साह बढ़ाया।

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से लगातार मिल रहा समर्थन
सांसद साहू और पदयात्रियों का मनोबल बढ़ाने के लिए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और नागरिक लगातार यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 5 जुलाई को विशेष रूप से भाजपा के लोकतंत्र सेनानी अध्यक्ष अजय औरंगाबादकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व विधायक अजय चौरे, टीकाराम चंद्रवंशी, विनोद मालवी, किरण खातरकर, महेश सोमकुंवर, नरेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पदयात्रा में सम्मिलित हुए।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कर रहे पौधरोपण
सांसद बंटी विवेक साहू पदयात्रा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी संकल्पित हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वे रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में पौधरोपण कर रहे हैं। इसमें ग्रामीण, अधिकारी और सामाजिक संगठन भी उनका सहयोग कर रहे हैं।
कालीघोड़ी आश्रम में हुआ रात्रि विश्राम
5 जुलाई की सुबह चिल्लौर से यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा और दादाजी धुनीवाले की पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुई। दोपहर का भोजन बेहड़ा में हुआ, जिसके बाद यात्रा कालीघोड़ी आश्रम पहुंची। रात्रि विश्राम से पहले वहां भी पूजा और आरती संपन्न हुई।
पदयात्रा में शामिल प्रमुख चेहरे
पदयात्रा के 10वें दिन जसपाल भमरा, राजपाल सिंग, मोरेस्वर हिवसे, संजय अग्रवाल, कैलाश सोनी, सुनील धुर्वे, रोहित मोहरे, नवीन बारस्कर, रामप्रसाद कुमरे, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, दिनेशकांत मालवी, जगदीश गोदरे, रोहित पोफली, मोनू साहू, सुनील असराटी, गहरसिंह मेहदौले, विक्की जामकर, राजकुमार बातरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और दादा भक्त सम्मिलित हुए।