Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने बनाई बुंदेलखंड दर्शन की रुपरेखा

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने बनाई  बुंदेलखंड दर्शन की रुपरेखा
छिंदवाड़ा
09-May-26
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा की बैठक संपन्न 

छिंदवाड़ा 
 
युवाओं के लिए साहसिक,रोमांचित गतिविधियों के लिए बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय संस्था यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा की बैठक स्थानीय कार्यालय शिवाजी चौक ई.एल.सी. भवन के कक्ष क्रमांक 18 में संस्था के चेयरमैन प्रदीप वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक एस एस सालोङकर, रविन्द्र सिंह मेहता,उपाध्यक्ष अरविंद भट्ट,गौरव अरोरा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत विश्वकर्मा, सहसचिव अनिल महरोलिया,मोहित सूर्यवंशी एवं प्रवीण बागड़ी,श्यामल राव, संदीप अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुंदेलखंड दर्शन का दो दिवसीय कार्यक्रम इसी माह के अंत तक तैयार किया जाए जिसमें पारिवारिक रूप से सदस्य सहभागी होकर प्राकृतिक,ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण सह ट्रैकिंग कार्यक्रम का आनंद उठाएं। कार्यक्रम नियोजन की जिम्मेदारी अरविंद भट्ट, गौरव अरोरा एवं मोहित सूर्यवंशी को प्रदान की गई। संस्था द्वारा नवीन सदस्यों को जोड़ने के लिए भी चर्चा की गई साथ ही संस्था द्वारा आगामी समय में ट्रैकिंग एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन, पर भी चर्चा हुई I वार्षिक अंकेक्षण के लिए संस्था के सचिव हिमांशु जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष  डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा को जिम्मेदारी प्रदाय की गई। उपस्थित सदस्यों का आभार संस्था के उपाध्यक्ष गौरव अरोरा के द्वारा किया गया।
Share News On