Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पोआमा में आदिवासी की जमीन खरीदी में गड़बड़, युवा मोर्चा ने की शिकायत

पोआमा में आदिवासी की जमीन खरीदी में गड़बड़, युवा मोर्चा ने की शिकायत
छिंदवाड़ा
25-Aug-26
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन 

जमीन खरीदी 88 लाख में, बेचने वाले को नहीं मिला पूरा पैसा

खरीदार ने सामान्य मद में जमीन कर बेची 2 करोड़ 27 लाख में

प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे भू माफिया

छिंदवाड़ा

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि वार्ड नंबर 48 पंचवटी वार्ड, पोआमा, छिंदवाड़ा में निवासरत आदिवासी कृषक रेशलाल परतेती की खानदानी शामिल शरीक भूमि मौजा पोआमा स्थित कृषि भूमि  खसरा नंबर 78/3, 78/4 रकबा 0.599 हे. एवं 0.599 हे.कुल रकबा 1.198 हे. भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज है । उक्त भूमि को क्रय करने का सौदा कुल ज्ञानवती  उइके एवं अन्य ने 20 नवंबर 2023 को 88 लाख रूपये में कर अपने पक्ष में रजिस्ट्री करा ली एवं पीड़ित कृषक को मात्र 25 लाख रूपये ही भुगतान किये एवं शेष राशि के चैकों का विवरण रजिस्ट्री में अंकित करवा दिया गया जो कि खाते में चैक लगाये तो जानकारी मिली कि फर्जी चैक दे दिये गए एवं जो चैक रजिस्ट्री में दर्ज हैं वे किसानों  को ही दिये ही नहीं गये एवं रजिस्ट्री में संपूर्ण राशि भुगतान होना रजिस्ट्री में दर्ज करवा लिया। 

जब पीड़ित कृषकों द्वारा अपनी बकाया राशि मांगी गयी तो कहा गया कि पहले ही हमने संपूर्ण राशि दे दी है कहकर कृषकों को डरा धमका एवं जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद ज्ञानवती उइके एवं अन्य ने उक्त क्रय की गई भूमि को सामान्य मद में परिवर्तित कर मुस्लिम समाज की महिला साहेदा बी पति ईशाक कुरैशी निवासी दीवानचीपुरा छिंदवाड़ा 2 करोड़ 27 लाख रूपये में 18 अप्रैल 24 को भू माफिया इरफान कुरैशी, महेन्द्र बंटी वर्मा से सांठ-गांठ कर रजिस्ट्री करवाकर कब्जा दे दिया जिसमें अब प्लाटिंग कर उनका विक्रय किया जा रहा है।

युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि जिले में खुलेआम शासन प्रशासन के बैठे अधिकारी कर्मचारियों की सांठ गांठ से खुलेआम हम गरीब आदिवासियों की भूमि को कौड़ियों के दाम क्रय कर सामान्य मद  में  परिवर्तन करवाने का निरंतर लंबे समय से जारी है, जिसका संगठन घोर विरोध करता है, एवं इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हैं। साथ ही ज्ञापन में मांग कि है कि गरीब आदिवासियों की भूमि की जो रजिस्ट्री आदिवासी से सामान्य मद में परिवर्तित कर  करोड़ों रूपयों का लेन देन कर की गई है। उक्त रजिस्ट्री को तत्काल निरस्त किया जावे, कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार धुर्वे, गोगपा जिलाध्यक्ष धन्नू धुर्व, जीएसयू राष्ट्रीय विधिक सलाहकार गगन भलावी, कुॅवर राजा उइके, हरिाम इनवाती, अर्जुन ककोड़िया, संदीप धुर्वे, नितेश कुड़ोपा, करन उइके, दीपक मरकाम, संगीत परतेती, गौतम इनवाती, अंकेश सरेयाम आदि उपस्थित थे।
Share News On