Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रखा महिला कार्यकर्ता का मान

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रखा महिला कार्यकर्ता का मान
राजनीति
25-Aug-26
सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाने वाली महिला कार्यकर्ता की दुकान पहुंचे

छिंदवाड़ा

धनवान कार्यकर्ताओं को सभी जगह मान और सम्मान दोनों मिलता है लेकिन कभी किसी गरीब फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान मिल जाए जो उसे जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसा ही कुछ किया भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने।

हुआं यू कि भाजपा की बूथ अध्यक्ष कृष्णा इनवाती ने भुट्टे की दुकान खोली और भाजपा जिलाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। साथ ही दुकान में उन्हें भुट्टे खाने के लिए आमंत्रित किया। फिर क्या था भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने महिला कार्यकर्ता को आश्वास्त किया कि वे उनकी दुकान जरूर आएंगे और वे भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए कृष्णा इनवाती की दुकान। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं अपने हाथों से भुट्टे सेंकते हुए व्यवसाय के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने साथ पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को भुट्टा खिलाया और उसका भुगतान भी किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी फुटकर दुकान में देखकर कृष्णा इनवाती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आंखों देखा हाल बताते हुए भाजपा युवा नेता हिमाचल ठाकुर ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हाथों हाथ निमंत्रण स्वीकार कर भाजपा महिला कार्यकतर्ता कृष्णा इनवाती को जो सम्मान दिया वह सच में बहुत गहरी बहुत बड़ी सोच है। बहुत अनुभवी जमीनी स्तर की सोच लोगों का दिल जीत लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक सम्मान के भूखे होते है। इसके अलावा जिला छोटे गरीब कार्यकर्ता हो या पैसे वाले सभी में समानता का बीजारोपण किया है ,वह एक बहुत बड़ी सोच वाला व्यक्ति ही कर सकता है। 
Share News On