Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छिंदवाड़ा
16-Jul-25
छिन्दवाड़ा

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया गया। शिविर में कई यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं विवेकानंद स्मारक समिति चार फाटक द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में उन्होंने समस्त युवाओं से अपील की है कि समय-समय पर रक्तदान करते रहे जिससे हमारे द्वारा किसी की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।


रक्तदान शिविर में विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों में भाजपा धर्म टेकड़ी मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नगर निगम सभापति बलराम साहू, भाजपा नेता नीरज भारद्वाज, कुंदन मिगलानी, महामंत्री ओम चौरसिया, अधिवक्ता जीत सिंह ठाकुर, राजकुमार बघेल, जितेंद्र पीपले, धर्मेंद्र वंशकार, आशीष बरैया, नितेश गुप्ता, विवेक चौहान, डब्बू सन्नी मालवी, सुरेश उइके ,कमलेश कवरेती, परसराम वादिवा, जितेंद्र चौहान, आकाश डोले, नितेश दुबे , नितेश वंशकार ,केतन शर्मा, दीपक पाठक, मुकेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।
Share News On