चेन्नई खेलने जाएंगे डाक विभाग के वेटलिफ्टिंग और पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ी
खेल
07-Jan-26
12 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 27 से 30 जनवरी को होगा आयोजन,
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश डाक परिमंडल की वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक की चयन प्रतियोगिता (ट्रायल) का आयोजन ओलम्पिक स्टेडियम ग्राउंड छिंदवाड़ा स्थित जिला खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉल में किया गया, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए डाक कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

उक्त ट्रायल में वेटलिफ्टिंग निर्णायक विन्देश्वरी पाल, पॉवरलिफ्टिंग निर्णायक नरेन्द्र सोनी एवं बेस्ट फिजिक निर्णायक विजय बाइबुदे द्वारा कुल 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उक्त चयनित खिलाड़ी 27 से 30 जनवरी तक चेन्नई में 38 वीं अखिल भारतीय डाक वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता 2025-26 में म.प्र. डाक परिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक छिंदवाड़ा जे.के. कावड़े, सहायक अधीक्षक एस. के. चंद्रिकापुरे, म.प्र. पोस्टल स्पोर्ट्स बोर्ड के मेंबर शैलेन्द्र सेवेतिया, म.प्र. पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विश्वामित्र अवॉर्डी के. आर. तिवारी, जिला खेल अधिकारी के. के. चौरसिया, योगेश राठौर एवं अजय बाड़बुदे की अहम भूमिका रही।