Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

असत्यापित कांटों से हो रही कृषि मंडी में तुलवाई

असत्यापित कांटों से हो रही कृषि मंडी में तुलवाई
कृषि जगत
26-May-26
अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद कार्रवाई!

छिन्दवाडा

गेंहू की बम्पर आवक इस समय कृषि उपज मंडी में हो रही है। तपती दुपहरी में किसान अपने खेतों में पसीने से सींची गई फसल कृषि उपज मंडी में बेचने आता है तो उसे पता ही नहीं होता कि उसके साथ नापतौल में गड़बड़ हो रही है और ये सब हो रहा है कृषि उपज मंडी परिसर में। क्या ऐसा संभव है कि किसानों की उपज नापतौल में गड़बड़ हो और अधिकारियों के संज्ञान में न हो। जब किसानों में इस बात का असंतोष पनपता है तब अधिकारी छोटी-मोटी कार्रवाई करते हैं जिसका नमूना आज मंगलवार को कृषि उपज मंडी में दिखाई दिया।

मंगलवार को कृषि उपज मंडी कुसमैली में व्यापारियों एवं तुलावटियों द्वारा उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों का निरीक्षण नाप तौल विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी की टीम की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान 4 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे असत्यापित उपयोग करते पाए गए, जिस पर संबंधित संस्थान एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण और जांच की औपचारिकता

कृषि उपज मंडी के प्रशासनिक अमले का निरीक्षण और जांच सभी औपचारिक ही दिखाई देते हैं। कार्रवाई केवल किसानों के असंतोष को थामने के लिए की जाती है। दो-चार दिन सब ठीक रहता है लेकिन उसके बाद फिर व्यापारियों और अड़तालियों का खेल शुरू हो जाता है जिसमें कहीं न कहीं मंडी के प्रशासनिक अमले की मौन स्वीकृति होती है। ज्यादा सख्ती व्यापारियों को नाराज करती है इसलिए किसानों को लूटने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।



Share News On