Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महागौरी मंदिर स्थापना दिवस एंव गंगा दशहरा में शामिल हुये सांसद

महागौरी मंदिर स्थापना दिवस एंव गंगा दशहरा में शामिल हुये सांसद
राजनीति
26-May-26
छिन्दवाड़ा

मंगलवार की शाम को सांसद श्री साहू माता महागौरी मंदिर सोनपुर में आयोजित महागौरी मंदिर स्थापना दिवस एवं गंगा दशहरा के कार्यक्रम में शामिल हुये। मंगलवार को पटवा लखेरा समाज और माता महागौरी प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा माता महागौरी मंदिर सोनपुर में माता महागौरी मंदिर स्थापना दिवस एंव गंगा दशहरा मनाया गया। जिसमें प्रातः से माता महागौरी जी स्फाटिक शिवलिंग जी, गणेश जी, कार्तिकेय जी, हनुमानजी, काल भैरव जी, नंदी जी की पूजा-पाठ अभिषेक किया गया। तत्पश्चात पटवा लखेरा समाज की माताओं व बहनों के द्वारा माताजी का साड़ी से श्रृंगार किया गया। मंगलवार की शाम को कार्यक्रम में शामिल हुये सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिर में पुजन अर्चन किया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पटवा समाज ने लंबे संघर्ष के बाद मुकाम हासिल किया है, समाज के प्रयासों से ही सोनपुर में माता महागौरी मंदिर की स्थापना हो सकी है। आज सोनपुर में माता महागौरी मंदिर लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है। उन्होने कहा कि पटवा लखेरा समाज का उन्हे हरदम सहयोग मिलता रहता है, जिसके लिए में पटवा लखेरा समाज का आभारी हुॅ। मेरी और से भी पटवा लखेरा समाज और माता महागौरी प्रबंधकारिणी समिति का हमेशा ही सहयोग प्रदान किया जाता रहा है और आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहुंगा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, अनुज पाटकर, पप्पु ठाकुर सहित पटवा लखेरा समाज और माता महागौरी प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक देवकुमार पटवा, कल्याण बागरे, शंकरलाल खंडेलवाल, सोहन चंद्रा, जिलाध्यक्ष रमेश बागरे, कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सुशील पटवा, नगर अध्यक्ष चन्द्रविजय बागरे, उपाध्यक्ष साहबलाल केहरी, कोषाध्यक्ष सत्यविजय बागरे, सचिव युवराज पटवा, सहसचिव टीकाराम पटवा, संगठन मंत्री अरविन्द पटवा, महामंत्री अंकित खंडेलवाल, प्रचारमंत्री आशीष पटवा सहित बंडी संख्या में सामाजिकजन और आमजन उपस्थित थे।  
Share News On