21 लाख की सांसद निधि से पांढुर्णा जिले के गांवों में होंगे विभिन्न विकास कार्य
राजनीति
28-Sep-26
आंगनवाड़ी भवन और रंगमंच सहित अनेक निर्माण कार्य होंगे

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा जिले के गावों में विकास कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से 21 लाख की सौगात दी है। सांसद निधि से 21 लाख की राशि मिलने से पांढुर्णा जिले में वर्षों से लंबित विभिन्न विकास कार्य हो सकेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणजनों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि हम पांढुर्णा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पांढुर्णा में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। जबसे पांढुर्णा नया जिला बना है तबसे ही मैं दिल्ली और भोपाल में मंत्रियों एवं अधिकारियों से निरंतर संपर्क करते हुए पांढुर्णा के विकास के लिए प्रयास कर रहा हंू। हमें केन्द्र एवं राज्य सरकार से पांढुर्णा के विकास के लिए सहयोग भी मिल रहा हैं।
विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू गत दिनों आंगन मिलन सेवा कार्यकम में शामिल होने के लिए ग्राम जामलापानी पहंुचे हुए थे, इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा सांसद के समक्ष आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था, जिसके आधार पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम की अनुषंसा पर ग्राम पंचायत जामलापानी में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे की अनुशंसा पर उनके मंडल में आने वाले गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें धोतकी में रंगमंच के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत बोरगांव के ग्राम जामलापानी में रंगमंच के लिए 1लाख, ग्राम पंचायत खैरीतायगांव के गोवारी बाढोना में रंगमंच के लिए 1लाख, ग्राम पंचायत वाघोडा के ग्राम धाना में रंगमंच के लिए 1लाख, ग्राम पंचायत सावंगा के ग्राम दुधालाखुर्द में रंगमंच के लिए 1लाख, ग्राम पारडसिंगा में रंगमंच के लिए 50 हजार, ग्राम पारडसिंगा में मोझधाम सौंदर्यीकरण के लिए 1 लाख 50 हजार, ग्राम एलकापार में रंगमंच के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत की है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत पैलेपार में अतिरिक्त कार्य के लिए 4 लाख की राशि स्वीकृत की है। मंडल अध्यक्ष दर्शन प्रभाकर झाडे की अनुशंसा पर सौंसर में बुनकर समाज के भवन में अतिरिक्त कार्य के लिए 4 लाख की राशि स्वीकृत की है। पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 21 लाख की राषि स्वीकृत करने पर भाजपा मंडल अध्यक्षों, समस्त ग्रामवासियों और भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।