केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला होगा : शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
31-Jan-26
केन्द्रीय बजट प्रचार अभियान जिला टोली की बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा
1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले 80वें केंद्रीय बजट के संदर्भ में विकसित भारत /2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से केन्द्रीय बजट प्रचार अभियान हेतु गठित की गई जिला टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी भवन,जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई ।

बैठक में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने केंद्रीय बजट 2026 के जनहितकारी प्रावधानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजना, क्रियान्वयन, मीडिया, सोशल मीडिया तथा अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से बजट की विशेषताओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकास, विश्वास और जनकल्याण के मूल मंत्र पर आधारित होगा, जो भारत को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा यह हमारा दृड़ विश्वास है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाला यह बजट समाज के सभी वर्गों किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया होगा बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बजट 2026 में निहित जन कल्याणकारी प्रावधानों को सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी भाषा में जनता तक पहुँचाया जाएगा, ताकि विकसित भारत /2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय बजट की जिला टोली के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला सहसंयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सहसंयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री अनुज पाटकर, सहसंयोजक एवं व्यापारी प्रकोष्ठ से नीरज भारद्वाज, अशोक संचेती, बजट प्रचार टोली के मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, टोली के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
अमित ठेंगे चौक में होगा बजट श्रवण कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं केंद्रीय बजट सत्र के जिला टोली के संयोजक विजय पाण्डेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 फरवरी को सुबह 10 बजे शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक पर बजट श्रवण कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें केंद्रीय बजट के सीधे प्रसारण को सुना व देखा जाएगा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव जी, सांसद श्री विवेक बंटी साहूजी, महापौर विक्रम अहाके जी सहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार , यूट्यूबर, ब्रॉडकास्टर उपस्थित रहेंगे विजय पांडे ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केन्द्रीय बजट के सीधा प्रसारण को देखने की अपील की है ।
मंडल स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
भाजपा जिला महामंत्री एवं केंद्रीय बजट सत्र की जिला टोली के संयोजक विजय पाण्डेय ने बताया कि 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक मंडल स्तर तक केंद्रीय बजट से संबंधित कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम के संयोजक और सह संयोजक बनाए गए है जो प्रत्येक मंडल स्तर पर सार्वजनिक रूप से केन्द्रीय बजट के सीधे प्रसारण को आम जनता की उपस्थिति में देखने और सुनने की व्यवस्था के साथ में अपनी उपस्थिति देंगे ।