Home News Helpline Classified Jobs About Contact

परिवहन विभाग ने की 16 स्कूल वाहनों की जांच

परिवहन विभाग ने की 16 स्कूल वाहनों की जांच
छिंदवाड़ा
09-Oct-26
5 वाहनों पर की गई 30,500 रुपये की चालानी कार्रवाई

छिन्दवाडा अपडेट

शुक्रवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला द्वारा हमराह स्टॉफ के साथ शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान छोटे-बड़े स्कूलों में संचालित लगभग 16 स्कूल वाहनों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 05 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 30,500 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इस दौरान स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि वाहनों में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share News On