30 लाख की सांसद निधि से बनेंगे 19 गांवों में रंगमंच
छिंदवाड़ा
13-Mar-26
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने विभिन्न 19 रंगमंचों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें मंडल अध्यक्ष देवीपाल की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत माढ़ई में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख, ग्राम पंचायत बीजागोरा में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत ढ़ाला में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत खजरी अंतु में घाट निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत मूसादेही में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत माढ़ईमाल में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत पटपड़ा में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पायली में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख की राशि स्वीकृत की है।

मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत रातामाटी के ग्राम मोहनीघाट में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख, ग्राम पंचायत मेहंदा के ग्राम सिरोज में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख, ग्राम पंचायत सूखापूरा के ग्राम पडरभटा में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत दबंक के ग्राम आमाझिरी में रंगमंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख, ग्राम पंचायत खमराजेठू के ग्राम टोला में रंगमंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख, ग्राम पंचायत मेढ़की में रंगमंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख, ग्राम पंचायत उमरेठ के ग्राम बड़ादेव ढाना में रंगमंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख की राशि स्वीकृत की है।
मंडल अध्यक्ष दर्शन प्रभाकर झाड़े की अनुशंसा पर सौंसर के वार्ड नं. 07 में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख, वार्ड नं. 14 में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 1 लाख, वार्ड नं. 12 में बाउंड्रीवॉल के लिए 1 लाख, वार्ड नं. 10 में रंगमंच के लिए 1 लाख, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत पचगांव के ग्राम सिगोड़ीटोला में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख, ग्राम पंचायत पौनिया के ग्राम खिरकाटोला में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख व फर्शीकरण के लिए 50 हजार, ग्राम पंचायत सिंघोड़ी में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख व फर्शीकरण के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की है। रंगमंचों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।