Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चोरी हुआ साउंड सिस्टम 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

चोरी हुआ साउंड सिस्टम 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
छिंदवाड़ा
17-Feb-26
छिंदवाड़ा

दशहरा मैदान में चोरी हुए साउंड सिस्टम को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरों को पकड़ कर उनसे माल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर नाका निवासी अंकुर शाह  ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 फरवरी को पोला ग्राउंड में कार्यक्रम हेतु उसने साउंड सिस्टम लगाया था लेकिन 16 फरवरी को वहां पहुंचने पर उसे तीन एम्पीफायर मशीन और एक साउंड बॉक्स नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी आशीष धुर्वे ने टीम गठित कर जांच शुरू करवाई। जांट टीम के सदस्यों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध लोगों को पाया और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी पोला ग्राउंड निवासी पप्पा उर्फ पयाग पिता ईश्वर अग्रवाल उम्र 24 वर्ष ने अपने तीन अन्य साथियों जिनमें मोहखेड़ निवासी 19 वर्षीय निशंात शाह तथा बस स्टैंड मोहखेड़ निवासी 18 वर्षीय शहनवाज के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से तीन एम्पीफायर मशीन, एक साउंड बॉक्स तथा दो मोटरसाइकिल जप्त की।

Share News On