सांसद शुक्रवार को मुस्लिम बहनों से भी बंधवाएंगे राखी
राजनीति
27-Aug-26
29 अगस्त को भी कार्यक्रमों में शामिल हो कर बहनों से बंधवाएंगे राखी

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पावन अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर में आज 28 और 29 अगस्त को रक्षा बंधन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनका आर्शीर्वाद लेंगे। सांसद श्री साहू आज 28 अगस्त को पुराना बैल बाजार छिन्दवाड़ा में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुस्लिम बहनों से भी राखी बंधवाएंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज 28 अगस्त को वार्ड नंबर 16 में स्थित कुसमेली टेकड़ी के पास दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2 बजे पुराना बैल बाजार छिन्दवाड़ा में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाकर उनका आर्शीर्वाद लेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 29 अगस्त को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर बहनों से राखी बंधवाते हुए उनका आर्शीर्वाद लेंगे।