Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने दी 44 परिवारों को 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता

सांसद ने दी 44 परिवारों को 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता
राजनीति
22-Aug-26
सांसद कार्यालय में दोनों जिलों के हितग्राहियों को वितरित किये चौक

छिन्दवाड़ा

हर जरूरतमंद की सहायता करने के लिए हरदम तैयार रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से लगातार सहायता राशि उपलब्ध करा रहे है। सांसद श्री साहू उनके समक्ष अर्जी लगाने वाले लोगों को जहां अपनी स्वेछानुदान निधि से सहायता राशि स्वीेकृत कर रहे है वहीं कई लोगों को व्यक्तिगत तौर पर सहायता राशि भी उपलब्ध करा रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने 44 परिवारों को अपनी स्वेछानुदान निधि से 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।  

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय पहुंचते ही 44 जरूरतमंदों को अपनी सांसद निधि की स्वेच्छानुदान मद से 2 लाख 20 हजार सहायता राषि के चौक वितरित किए है। सांसद बंटी विवेक साहू इसके पूर्व भी सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा सहित पांढुर्णा दौरे के दौरान पांढुर्णा मंे सैंकड़ों जरूरतमंदों को अपनी स्वेच्छानुदान निधि से लाखों रूपयों की सहायता राषि दे चुके है। इसी के तहत शनिवार को सांसद कार्यालय में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के 44 परिवारों को सांसद श्री साहू ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 2 लाख 20 हजार की सहायता राषि के चौक वितरित किये। चौक पाकर सभी के चेहरों पर खुषी देखी गई। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंषा है कि हर जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाये। इसी मंषा को पूरा करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के हर जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।  

विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू लगातार छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले का दौरा कर रहे है। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों द्वारा सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा भी लगभग सभी के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद श्री साहू के समक्ष पहुंचे आर्थिक सहायता के आवेदनों में इलाज, स्कूलों एवं कॉलेजों की फीस सहित अन्य मामले शामिल है। उक्त राषि के चौक मिलने पर हितग्राहियों ने खुषी जाहिर करते हुए बताया कि इस राषि से उनकी जरूरतें पूरी हो जायेगी। सहायता राषि के चौक वितरण के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर शुक्ला, सत्तेन्द्र ठाकुर, मनोज सक्सेना, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, शंशाक चंदेल, अर्पण मेद सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चौक लेने के लिए पहुंचे हुए आमजन मौजूद थे। 
Share News On