कोयलांचल निवासी परिवारों के दुख में शामिल हुए सांसद
राजनीति
22-Aug-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को जुन्नारदेव में विगत दिनों दिवंगत हुए लोगों के घरों में पहुंचकर मृतजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू शुक्रवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर आमजनों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद बंटी विवेक साहू के स्वभाव में शामिल हैं।
सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव के वार्ड नंबर 03 में मयंक साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सचिन मालवी के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। वार्ड नंबर 10 में मनोनीत पार्षद राहुल अमूले के निवास स्थान पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। न्यूटन चिखली में अश्वनी यदुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर नगरपालिका के अध्यक्ष रमेश सालोडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शर्मा, रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, विशवेन्द्र बैस, बल्लु नागी, भाजपा मंडल महामंत्री सपना पाल, सभापति अपील समिति सदस्य एवं पार्षद संजय जैन, सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य अवधूत काले सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं परिवारजन मौजूद थे।