सारना, सिंगोड़ी सहित जिले के अन्य दुर्गा मंदिरों में सांसद ने टेका माथा
राजनीति
17-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर सहित सारना, सिगोड़ी, अमरवाड़ा और उमरानाला में स्थित मां दुर्गा के मंदिरों, पंडालों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर माथा टेका और मां दुर्गा से जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों एवं धार्मिक आयोजनों में वरिष्ठजनों का आर्षीवाद लेते हुए सैकड़ों भक्तों से मुलाकात कर उन्हें शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनांए दी भी दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना भी की।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। माँ दुर्गा आपके विवेक का पोषण करें और आपके जीवन में सकारात्मकता लाए। देवी के नौ रूप आपके जीवन में नौ नई खुशियाँ लेकर आएं। सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृध्दि और अच्छी सेहत का आर्शीवाद दे। सभी केे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो और सभी को अपनी मेहनत का उचित फल मिले। मां दुर्गा के आर्शीवाद से सभी का जीवन अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यक्रर्तागण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।