सांसद ने सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान भैसादंड में किया शुभारंभ
राजनीति
17-Sep-26
आज उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी में लगेगा दूसरा स्वास्थ्य शिविर
छिन्दवाड़ा। सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में गुरूवार को भाजपा मंडल रोहनाकला के ग्राम भैसादंड मंे स्थित पंचायत भवन में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की कडी मे पहले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। शिविर के दौरान कुल 758 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 05 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्वास्थ्य शिविरों की श्रंृखला में आज 18 सितंबर को उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में दूसरा शिविर लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में संचालित की जा रही आयुष्मान योजना से देश के 70 करोड़ से अधिक नागरिकों को 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा हैै। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में लगातार तीसरे वर्ष 100 दिन तक प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा, यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए लोगों से अपील की है कि वे एक दीया आशीर्वाद का जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद प्रदान करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। सांसद श्री साहू ने शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने शिविर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, शिविर के प्रभारी राजू नंदवंशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झाझरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, संजय सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा, चंद्रकुमार चंदू जैन, नीरज भारद्वाज, दीपक खंडेलवाल, डॉ. हितेश मिश्रा, होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉक्टर सपना साहू, मनोज यदुवंशी, अरविंद साबले, यशु भाउ, लक्ष्मण लाडे, सुशील गोलू चौधरी, राजकुमार अहिरवार, संदीप पटेल, कुलदीप कराड़े, पुरूषोत्तम अहिरवार, संतकुमार यदुवंशी, करण यदुवंशी, वर्षा कमलेश यदुवंशी, सेवाराम सल्लाम, बीएमओ पुष्पा रानी, ठाकुर निरंजन सिंह, बालकराम यदुवंशी, चंचलेश बांगरे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टॉफ आदि मौजूद थे।